डीएमएस ने लॉन्च किए नए डेयरी उत्पाद, 22 बूथ आवंटन से बढ़ेंगे रोजगार!

दिल्ली दुग्ध योजना ने नए डेयरी उत्पाद लॉन्च किए, 22 नए बूथ आवंटन से बढ़ेंगे रोजगार अवसर

नई दिल्ली,  दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) ने नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नए डेयरी उत्पादों का शुभारंभ और 22 नए बूथ आवंटन पत्र वितरित कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डेयरी क्षेत्र के हितधारक और योजना के लाभार्थी शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर गाय के दूध और सह-ब्रांडेड डेयरी उत्पादों का डिजिटल लॉन्च और अनावरण किया गया। यह पहल डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को और मजबूत करने, उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाने तथा पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। बूथ आवंटन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण-शहरी डेयरी कनेक्ट और भी मजबूत होगा।

उपभोक्ता विश्वास और गुणवत्ता पर फोकस

कार्यक्रम में अपने मुख्य संबोधन में सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा कि बेहतर उत्पाद पेशकश और मूल्य श्रृंखला में सभी हितधारकों के लिए समावेशी अवसर उपलब्ध कराना, डेयरी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीएमएस और हरियाणा दुग्ध महासंघ के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।

डीएएचडी की अपर सचिव सुश्री वर्षा जोशी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए डीएमएस ब्रांड के महत्व और नए उत्पादों की लॉन्चिंग से हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीएएचडी के अपर सचिव राम शंकर सिन्हा, सलाहकार जगत हजारिका, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड (वीटा) के अध्यक्ष  राम अवतार गर्ग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।