दिल्ली के किसानों को बड़ी राहत, MSP पर फिर शुरू होगी गेहूं खरीद

24 अप्रैल से नरेला FCI डिपो और नजफगढ़ मंडी में खुलेगे खरीद केंद्र, स्थानीय स्तर पर बिक्री से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026 (रिपोर्ट):-राजधानी दिल्ली के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए गेहूं की खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फिर से शुरू करने का फैसला किया है। अब भारतीय खाद्य निगम (FCI) के माध्यम से किसानों की फसल की खरीद सीधे दिल्ली में ही की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2021-22 से बंद थी खरीद, किसानों को हो रही थी परेशानी

बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 से दिल्ली में गेहूं की सरकारी खरीद बंद होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अन्य राज्यों की मंडियों का रुख करना पड़ रहा था। इससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ रहे थे। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए केंद्र सरकार के समक्ष मामला रखा गया, जिसके बाद यह सकारात्मक निर्णय लिया गया।

24 अप्रैल से शुरू होंगे खरीद केंद्र

सरकार के फैसले के तहत 24 अप्रैल 2026 से दिल्ली के नरेला स्थित FCI डिपो और नजफगढ़ मंडी में गेहूं खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे। इन केंद्रों के चालू होने से किसानों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही फसल बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी लागत घटेगी और प्रक्रिया सरल होगी।

PDS प्रणाली को भी मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर गेहूं की खरीद शुरू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भी मजबूत होगी। इससे खाद्यान्न आपूर्ति में सुधार आएगा और जरूरतमंदों तक अनाज की उपलब्धता बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी।

किसान सम्मान और समृद्धि की दिशा में कदम

यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का यह कदम न केवल किसानों को राहत देगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में स्थिरता और विश्वास भी बढ़ाएगा।