October 25, 2026 12:54 AM

Krishi Times

Archive story

रबी 2026-27: बीज मिनीकिट और अनुदान का लाभ कैसे लें?

यूपी में रबी 2026-27 के लिए मुफ्त बीज मिनीकिट और अनुदान का लाभ लेने का अंतिम अवसर, किसानों से तत्काल बुकिंग की अपील!

कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य; गेहूं, जौ, सरसों और दलहनी फसलों के बीज पर मिल रहा अनुदान

लखनऊ। -उत्तर प्रदेश में रबी सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने मुफ्त बीज मिनीकिट वितरण एवं अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पात्र किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुरूप बीज का चयन कर सकते हैं। किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए जल्द बुकिंग करने की अपील की गई है।

कृषि विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराना, खेती की लागत कम करने में मदद करना और रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। समय पर प्रमाणित एवं उन्नत बीज की उपलब्धता से फसल की स्थापना और उत्पादन क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

किन फसलों के लिए मिलेगा लाभ?

कृषि विभाग के अनुसार, योजना के तहत विभिन्न फसलों के लिए मुफ्त बीज मिनीकिट और अनुदान की व्यवस्था की गई है।

गेहूं, जौ और सरसों: बीज मिनीकिट वितरण के तहत चना के 84,506, मटर के 15,268, मसूर के 1,09,700 तथा राई/सरसों के 4,95,578 बीज मिनीकिट वितरित किए जाने का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त अलसी के 30,000 मिनीकिट मुफ्त वितरण के लिए बताए गए हैं। इन आंकड़ों की जिलेवार उपलब्धता और पात्रता की पुष्टि किसान संबंधित विभागीय कार्यालय से कर सकते हैं।

दलहनी फसलें:- दलहन की विशेष योजना के अंतर्गत आठ वर्ष से कम अवधि वाली किस्मों के बीज पर राज्य पोषित अनुदान का प्रावधान बताया गया है। पोस्टर के अनुसार, चना और मटर के बीज पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

गेहूं, जौ एवं राई/सरसों:-इन फसलों की उन्नतशील प्रजातियों के बीज पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

किसानों को सलाह दी जाती है कि बीज की वास्तविक उपलब्धता, अनुदान की पात्रता, अनुमन्य मात्रा और वितरण की शर्तों की जानकारी बुकिंग से पहले आधिकारिक पोर्टल या स्थानीय कृषि विभाग से प्राप्त कर लें।

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

किसान घर बैठे कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए निम्न चरण अपनाने होंगे:

1. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाएं।
2. बीज मिनीकिट या अनुदान से संबंधित उपलब्ध विकल्प का चयन करें।
3. संबंधित मौसम और फसल का प्रकार चुनें।
4. किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
5. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करें।
6. अपनी आवश्यकता के अनुसार फसल और बीज का विकल्प चुनें।
7. विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।

आवेदन जमा करने के बाद किसान को बुकिंग से संबंधित विवरण सुरक्षित रखना चाहिए। केवल ऑनलाइन आवेदन कर देने से बीज मिलने की गारंटी नहीं होती; वितरण संबंधित योजना के नियमों, पात्रता और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार होगा।

किसानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?

रबी सीजन में गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों जैसी फसलें उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन और किसानों की आय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्नत बीजों की उपलब्धता से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बेहतर करने में सहायता मिल सकती है। वहीं, अनुदान से किसानों की शुरुआती लागत का बोझ कम हो सकता है।

हालांकि, बेहतर उत्पादन के लिए केवल उन्नत बीज पर्याप्त नहीं हैं। किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप किस्मों का चयन, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर बुवाई और जरूरत के अनुसार सिंचाई पर भी ध्यान देना चाहिए।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

बीज मिनीकिट, अनुदान और ऑनलाइन बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण देख सकते हैं।, उत्तर प्रदेश के प्रसार शिक्षा एवं प्रशिक्षण ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर *0522-2317003* भी दिया गया है।

किसानों को सलाह है कि आवेदन करते समय अपना पंजीकरण विवरण सही रखें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें।

कृषि विभाग की अपील:- रबी 2026-27 के लिए उपलब्ध बीज मिनीकिट एवं अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें और बीज वितरण की स्थिति की जानकारी संबंधित कृषि कार्यालय से प्राप्त करें।