October 8, 2026 7:04 PM

Krishi Times

Archive story

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की गतिविधियां विशेष अभियान 4.0 के अंतिम सप्ताह में

डीएआरपीजी ने विशेष अभियान 4.0 शुरू किया, जिसका उद्देश्य देश भर में भारत सरकार के विभागों के कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करना था। विशेष अभियान 4.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित भारत सरकार के सभी विभागों और उनके 270 अधीनस्थ/संलग्न कार्यालयों में एक साथ मनाया गया, जिसमें उनके क्षेत्र कार्यालय और विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम शामिल हैं।

अभियान के दौरान, सभी कार्यालयों में बेहतर कामकाजी संस्कृति बनाने की कोशिश की गई। विशेष अभियान 4.0 की सफलता के दौरान विभाग की प्रगति और उपलब्धि इस प्रकार है..

क्रम संख्यागतिविधियांलक्ष्यउपलब्धि
1स्वच्छता अभियान स्थल की संख्या17911791
2सांसदों से प्राप्त लंबित संदर्भों की संख्या

 

5024
3लंबित लोक शिकायतें2229522269
4लंबित पीजी अपील698516
5रिकॉर्ड प्रबंधन (भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा)5366053660
6रिकॉर्ड प्रबंधन (भौतिक फाइलों को हटाया गया)1924119241
7जगह खाली किया गया (वर्ग फुट में क्षेत्र)55473
8राजस्व उत्पन्न किया गया (रुपये में)61,07,784

विशेष अभियान 4.0 के अंत तक, इस विभाग, इसके संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा 11 पीआईबी नोट जारी किए गए और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गतिविधियां की गईं. इन प्लेटफार्मों में 257 से अधिक ट्वीट, 26 यूट्यूब पोस्ट, 64 इंस्टाग्राम पोस्ट, 105 फेसबुक पोस्ट और 14 लिंक्ड इन पोस्ट शामिल हैं।