आंध्र प्रदेश में दीदियों से संवाद, उद्योग शुरू करने पर जोर
शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में किसानों और दीदियों से किया संवाद, कहा — “प्राकृतिक खेती में लागत कम, मुनाफा ज़्यादा”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में किसानों और स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) की दीदियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तिकरण, और ‘लखपति दीदी’ मिशन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
चौहान ने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में गए बिना खेती को समझा नहीं जा सकता। मैंने आज प्राकृतिक खेती को नजदीक से देखा। इसमें लागत बहुत कम है और मुनाफा बहुत अधिक।” उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचारों के साथ खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।
🔸 ‘लखपति दीदी’ मिशन की चर्चा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 3 करोड़ लखपति दीदियों का संकल्प लिया है। “अब तक 1.5 करोड़ से अधिक दीदियां लखपति बन चुकी हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बहन गरीब न रहे। हम हर दीदी को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे, उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक से जोड़ेंगे और उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे,” चौहान ने कहा।
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब दीदियों को लखपति ही नहीं, करोड़पति भी बनाना है। इसके लिए छोटे-छोटे उद्योग शुरू करने और महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।
🔸 महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्रीय मिशन
केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बताते हुए कहा, “आप अबला नहीं, सच्चे अर्थों में सबला हैं। मैंने आपके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद देखे और मुझे गर्व महसूस हुआ।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही असली सम्मान है। “गरीब नहीं रहना है, अब हाथ फैलाना नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीना है।”
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मॉडल पूरे देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का उदाहरण बन सकता है।
🔸 समापन में दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश
कार्यक्रम के अंत में चौहान ने कहा, “मुझे विश्वास है कि दीदियां छोटे से बड़े उद्योग तक चलाएंगी। हम देश, आंध्र प्रदेश और हर जिले में विकास की नई लकीर खींचेंगे।” उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और महिला नेतृत्व वाला बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़ें 👇🏻