डीडी किसान ने पूरे किए 11 साल, किसानों के सशक्तिकरण में निभाई बड़ी भूमिका!

 खेती-किसानी का भरोसेमंद साथी बना डीडी किसान!

नई दिल्ली। भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक के लोकप्रिय कृषि चैनल ने सफलतापूर्वक अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय में चैनल ने देशभर के किसानों तक खेती-किसानी से जुड़ी उपयोगी जानकारी पहुंचाकर ग्रामीण भारत को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के लिए बना भरोसेमंद सूचना मंच!

डीडी किसान चैनल ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्रीकरण और मौसम आधारित खेती की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में चैनल की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

जानकारों का कहना है कि डिजिटल युग में भी डीडी किसान ने टीवी माध्यम के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि ज्ञान के प्रसार को नई दिशा दी है। चैनल पर प्रसारित कार्यक्रमों ने किसानों को नई तकनीक अपनाने, लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

मौसम अपडेट और बाजार भाव से किसानों को राहत

चैनल नियमित रूप से मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, फसल सलाह और कृषि वैज्ञानिकों की राय किसानों तक पहुंचाता रहा है। इससे किसानों को खेती संबंधी निर्णय लेने में मदद मिलती है। विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह चैनल एक उपयोगी मार्गदर्शक के रूप में उभरा है।

ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता पर फोकस

डीडी किसान ने केवल खेती तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, प्राकृतिक खेती और कृषि आधारित स्टार्टअप्स जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाया। चैनल के कार्यक्रमों ने युवाओं को कृषि क्षेत्र में नए अवसरों की ओर आकर्षित करने का कार्य किया है।

उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष कार्यक्रम

11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चैनल की उपलब्धियों, किसान हित में किए गए प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के साथ चैनल के जुड़ाव को और मजबूत करना तथा कृषि क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाना है।